कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किए जाने के बाद मणिपुर में 400 लोगों ने किया पुलिस थाने पर हमला
चुराचांदपुर (मणिपुर) में एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किए जाने के विरोध में गुरुवार को करीब 400 लोगों ने पुलिस थाने पर धावा बोलते हुए पथराव किया। 'सशस्त्र उपद्रवियों' के साथ कॉन्स्टेबल की सेल्फी वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड किया गया था। हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।