कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की तिथि 22 मई तक बढ़ाई गई
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार को बढ़ा दी गई। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने कहा, “हम...सीयूईटी के लिए आवेदन जमा करने की...अंतिम तिथि 22-मई तक बढ़ा रहे हैं। उम्मीद है...कि यह छात्रों को सीयूईटी के लिए आवेदन करने का...अतिरिक्त अवसर प्रदान करेगा...अधिक जानकारी के लिए https://cuet.samarth.ac.in पर लॉगइन करें।"