कॉमेडियन ज्यूडी टेनुटा का 72 साल की उम्र में ओवेरियन कैंसर से हुआ निधन
स्टैंड-अप कॉमेडियन ज्यूडी टेनुटा (द लव गॉडेस) का लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में 72-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। टेनुटा के मैनेजर रोजर पॉल ने बताया कि ओवेरियन कैंसर से उनका निधन हुआ। टेनुटा की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जीवनी के मुताबिक, वह अमेरिकन कॉमेडी अवॉर्ड्स-1988 में बेस्ट फीमेल कॉमेडियन का अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला स्टैंड-अप कॉमेडियन थीं।