पीएम मोदी की मिमिक्री करने के लिए मशहूर श्याम रंगीला आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने के लिए मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला गुरुवार को जयपुर (राजस्थान) में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। राजस्थान के 'आप' प्रभारी विनय मिश्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रंगीला ने ट्वीट किया, "राजस्थान को भी 'काम की राजनीति' की आवश्यकता है और हम 'काम की राजनीति' और 'आप' के साथ हैं।"

Load More