कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने की गर्भवती होने की घोषणा, पति संग शेयर कीं तस्वीरें
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने पति व कॉमेडियन संकेत भोसले के साथ तस्वीरें शेयर कर पहली बार गर्भवती होने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "सबसे अच्छी चीज़ का आना बाकी है...हम अपने बच्चे से मिलने के लिए उत्साहित हैं। प्यार और आशीर्वाद बनाए रखिए।" गौरतलब है कि सुगंधा और संकेत ने 2021 में शादी की थी।