कॉम्पटीशन को प्रमोट करने के लिए सीएम बघेल ने लेदर जैकेट पहनकर चलाई बाइक; वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स असोसिएशन की मेज़बानी में आयोजित होने जा रही सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप को प्रमोट करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लेदर जैकेट व चश्मा पहनकर बाइक चलाई। सीएमओ ने बाइक चलाते मुख्यमंत्री का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है। सीएमओ ने लिखा, "चलिए इस सप्ताहंत को यादगार बनाएं।"