कॉर्टनी कॉक्स ने 'फ्रेंड्स' का सीन शेयर कर दिवंगत को-स्टार मैथ्यू पेरी को दी श्रद्धांजलि
टीवी शो 'फ्रेंड्स' में काम कर चुकीं अमेरिकी ऐक्ट्रेस कॉर्टनी कॉक्स ने शो का एक सीन शेयर कर दिवंगत को-स्टार मैथ्यू पेरी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, "आपके साथ बिताए हर पल के लिए आभारी हूं...आपको हर रोज़ मिस करती हूं...यह मेरे पसंदीदा सीन्स में से एक है।" कॉर्टनी ने आगे कहा, "मैथ्यू बहुत मज़ेदार और दयालु इंसान थे।"