कॉल गर्ल भिजवाने के बहाने गिरोह ने राजस्थान में 800 लोगों से लूटे ₹5 करोड़, मास्टरमाइंड अरेस्ट
उदयपुर (राजस्थान) पुलिस ने कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के बहाने लोगों को बुलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, गिरोह 6 महीने में लगभग 800 लोगों से ₹5 करोड़ लूट चुका है। बकौल पुलिस, ये लोग इंस्टाग्राम से चुराई गई लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लोगों को बुलाकर उनसे रुपए लूटते थे।