कॉलर की पहचान के लिए केवाईसी आधारित सिस्टम विकसित करने की योजना बना रहा है ट्राई
एक अधिकारी ने बताया है कि दूरसंचार नियामक ट्राई एक ऐसा सिस्टम विकसित करने की योजना बना रहा है जिसके तहत कॉल करने वालों का केवाईसी वाला नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा। बकौल अधिकारी, अगले 2 महीनों में इस संबंध में विचार-विमर्श शुरू हो सकता है। वहीं, ट्रू-कॉलर ने इस पर कहा, "हम इस कदम की सराहना करते हैं।"