कॉलर ने अंबानी परिवार को दी कई धमकियां, 'ऐंटीलिया' को उड़ाने की कही बात: आरआईएल प्रवक्ता
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) के प्रवक्ता ने बताया है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को कई बार धमकी देेने के साथ ही अज्ञात कॉलर ने 'ऐंटीलिया' (उद्योगपति मुकेश अंबानी का आवास) को भी उड़ाने की धमकी दी। बकौल प्रवक्ता, मामले में शिकायत दर्ज हो गई है। कॉलर ने मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में फोन किया था।