कॉलेज के समय दोस्तों पर झूठे ईव टीज़िंग केस को लेकर पुलिसवालों को मारा था: आशुतोष राणा
अभिनेता आशुतोष राणा ने 'द लल्लनटॉप' से हुई बातचीत में बताया है कि कॉलेज के दौरान उन्होंने दोस्तों पर झूठे ईव टीज़िंग केस को लेकर पुलिसवालों की पिटाई की थी। उन्होंने बताया कि पुलिसवाले उनके दोस्तों को पीट रहे थे जिसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई की थी। राणा ने बताया, "मेरे थाने पहुंचने तक...डेढ़ हज़ार लड़के वहां पहुंच गए थे।"