कॉलेज पास करने के बाद जानकार शख्स ने मेरा रेप किया था: अमेरिकी ऐक्ट्रेस ब्रूक शील्ड्स
अमेरिकी ऐक्ट्रेस ब्रूक शील्ड्स ने एक डॉक्यूमेंट्री में बताया है कि ग्रैजुएशन करने के बाद एक जानकार शख्स ने उनका रेप किया था। हालांकि, शील्ड्स ने शख्स की पहचान उजागर नहीं की लेकिन बताया कि वह एक फिल्म की कास्टिंग को लेकर उससे मिली थीं। बकौल शील्ड्स, आरोपी होटल के बाथरूम से नग्न होकर बाहर निकला और उनका रेप किया।