कॉलेज में इंग्लिश में बात करने की कोशिश करने पर रूममेट मेरा मज़ाक उड़ाते थे: मनोज बाजपेयी

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बताया है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अंग्रेज़ी बोलने की कोशिश करने पर रूममेट उनका मज़ाक उड़ाते थे। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि अगर मैं बोलूंगा नहीं तो सीख नहीं पाऊंगा इसलिए टूटी-फूटी इंग्लिश बोलकर रूममेट का मनोरंजन करने लगा।" बकौल मनोज, उनके व्यक्तित्व को निखारने में दिल्ली विश्वविद्यालय की बड़ी भूमिका रही है।

Load More