कॉलेज में मेरे सारे दोस्त लड़के थे, उनके ड्रामे कम होते हैं: अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नव्या नवेली के पॉडकास्ट में बताया है कि कॉलेज के समय में उनके सभी दोस्त लड़के थे। उन्होंने कहा, "उन्हें (लड़कों को) संभालना आसान होता है...उनके ड्रामे कम होते हैं। मेरे जीवन में...हमेशा ड्रामा रहा है इसलिए...कम ड्रामा वाले लोगों को अपने आसपास चाहती थी...ताकि वे मुझे संभाल सकें।"