कॉलेज में यौन उत्पीड़न के बाद नाबालिग लड़की ने आंध्र प्रदेश में की खुदकुशी
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज की 17-वर्षीय छात्रा ने एक फैकल्टी मेंबर व कुछ छात्रों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कॉलेज परिसर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। लड़की ने परिजन को भेजे मेसेज में लिखा था, "वे (आरोपी) मेरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दे रहे हैं...सॉरी...मुझे जाना होगा।"