कॉलेजियम का खुफिया एजेंसियों के गुप्त इनपुट को सार्वजनिक करना चिंता का विषय है: रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का रिसर्च ऐंड एनालिसिस विंग और आईबी से मिले गुप्त इनपुट को सार्वजनिक करना गंभीर चिंता का विषय है। दरअसल, हाल ही में एससी ने कॉलेजियम द्वारा भेजे गए हाईकोर्ट के जजों के नामों पर सरकार की आपत्तियों और एजेंसियों की रिपोर्ट के अंश को सार्वजनिक किया था।