कॉलेजियम सिस्टम की वजह से बर्बाद हो रहा जजों का कीमती समय: किरण रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि कॉलेजियम सिस्टम की वजह से सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों को चुनना एक प्रशासनिक काम है, अगर जज इसमें लगे रहेंगे तो एक न्यायाधीश के रूप में उनके कर्तव्यों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।"