कोई इतना ज़ालिम कैसे हो सकता है?: दिल्ली में लड़की के नवजात को खिड़की से फेंकने पर स्वाति
दिल्ली की 20 वर्षीय अविवाहित लड़की द्वारा डिलीवरी के बाद अपने नवजात को टॉयलेट की खिड़की से फेंकने के मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "कोई इतना ज़ालिम कैसे हो सकता है? कैसे कोई अपने ही बच्चे को इस बर्बरता से मार सकता है?" बकौल मालीवाल, पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।