कोई कसर रहती है?: बीजेपी संग जाने के सवाल पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी
आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने बीजेपी-एनडीए के साथ हाथ मिलाने के सवाल पर कहा है, "कोई कसर रहती है? आज मैं किस मुंह से इनकार करूं आपके सवालों को।" उन्होंने कहा, "आज चुनाव की बात करना...इस दिन के महत्व को छोटा करना होगा।" दरअसल, शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई।