कोई छंटनी नहीं होगी, आप सभी परिवार हैं: पेटीएम के कर्मचारियों से सीईओ विजय शेखर शर्मा
पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने आरबीआई की कार्रवाई के बाद कर्मचारियों से कहा है कि छंटनी नहीं होगी। उन्होंने कहा, "आप सभी पेटीएम परिवार का हिस्सा हैं। चिंता नहीं करें...कई बैंक हमारी मदद कर रहे हैं।" गौरतलब है, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग और अन्य सेवाओं में डिपॉज़िट/टॉप-अप लेने पर प्रतिबंध लगाया है।