कोई ज़हरीली शराब पीकर मर जाए तो उसके प्रति संवेदना नहीं होनी चाहिए: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा, "कोई ज़हरीली शराब पीकर मर जाए तो उसके प्रति संवेदना नहीं होनी चाहिए।" बकौल मुख्यमंत्री, शराब के खिलाफ प्रचार किया जाना चाहिए। इससे पहले नीतीश ने सारण में हुई मौतों पर कहा था, "ज़हरीली शराब से देशभर में लोग मरते हैं जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही, उदाहरण सामने है।"