कोई जानकारी नहीं है: जेडीयू के 'INDIA' छोड़ने की रिपोर्ट्स पर खरगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू के विपक्षी गठबंधन 'INDIA' छोड़ने की रिपोर्ट्स पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "जेडीयू क्या चाहती है यह हमें नहीं पता। जो लोग लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, वे अपना निर्णय नहीं बदलेंगे और 'INDIA' के साथ रहेंगे।"