कोई तोप हैं एसीपी, बुलाओ माफी मांगें नहीं तो सस्पेंड होंगी: यूपी में दारोगा से बीजेपी एमएलसी
कानपुर (यूपी) में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा का विरोध कर रहीं बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं से एसीपी (सीसामऊ) श्वेता कुमारी ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। इसके बाद वहां पहुंचे बीजेपी एमएलसी सलिल विश्नोई ने एक दारोगा से कहा, "कोई तोप हैं श्वेता कुमारी (एसीपी)...बुलाओ माफी मांगें नहीं तो सस्पेंड होंगी।"