'कोई नहीं है टक्कर में' के भाव के साथ सीडब्ल्यूजी में खेलिएगा: खिलाड़ियों से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (सीडब्ल्यूजी) की शुरुआत से पहले भारतीय दल में शामिल खिलाड़ियों से बातचीत में कहा कि आप लोग 'कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में' के भाव के साथ खेलिएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, "जी भर के खेलिएगा...पूरी ताकत से खेलिएगा और बिना किसी तनाव के खेलिएगा।"