कोई बहाना जायज़ नहीं होगा: पाक के खिलाफ सिराज के नो बॉल फेंकने पर गावस्कर
टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नो बॉल फेंकने वाले मोहम्मद सिराज पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान नाराज़ होते दिखे। उन्होंने कहा, "यह अक्षम्य है। वाइड बॉल आपके कंट्रोल में नहीं होता लेकिन नो बॉल न डालना आपके बस में है। इसके लिए कोई बहाना जायज़ नहीं होगा...यह अनप्रोफेशनल है।"