कोई बागी नहीं है, हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे: राजस्थान बीजेपी में असंतोष को लेकर दिया कुमारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की सूची पर पार्टी में असंतोष को लेकर सांसद व विद्याधर नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार दिया कुमारी ने प्रतिक्रिया दी है। दिया ने कहा, "हम सब एक बड़े परिवार के सदस्य हैं और सब कुछ ठीक हो जाएगा, कोई भी बागी नहीं है।" उन्होंने कहा, "अंत में हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।"