कोई भी खतरा अब बहुत दूर नहीं है: इज़रायल-हमास युद्ध पर विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि जंग और आतंकवाद के दुष्प्रभाव को रोकने की अपेक्षा रखना अब संभव नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा, "अलग-अलग क्षेत्रों में छोटी-छोटी घटनाएं होती हैं और इनका प्रभाव व्यापक व दूरगामी होता है।" उन्होंने इज़रायल-हमास युद्ध को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि अब कोई खतरा बहुत दूर नहीं है।