कोई भी खास व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है: दिल्ली में याना मीर के सूटकेस की चेकिंग पर कस्टम्स
दिल्ली एयरपोर्ट पर कश्मीरी ऐक्टिविस्ट याना मीर के सूटकेस की चेकिंग को लेकर कस्टम्स ने कहा है, "मीर ने अपने बैग स्कैन कराने में बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया।" कस्टम्स ने कहा, "अन्य यात्री बिना किसी शिकायत के स्कैनर में अपना लगेज रख रहे थे और याना मीर बेवजह गुस्सा हुईं। कोई भी खास व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।"