कोई भी वैश्विक फर्म रूसी 'ब्लड मनी' को नहीं छूएगी, धन्यवाद मास्टरकार्ड: फेडोरोव
मास्टरकार्ड द्वारा रूस में सेवाएं निलंबित करने के बाद यूक्रेनी उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने कहा है, "यकीन है…जब तक रूसी टैंक-मिसाइल यूक्रेनी लोगों को मार रहे हैं...तब तक कोई भी वैश्विक कंपनी उसके 'ब्लड मनी' को नहीं छूएगी।" बकौल फेडोरोव, "मास्टरकार्ड…शांति की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद...लेकिन क्या आपने रूस से सभी वित्तीय अनुबंध तोड़ लिए हैं?"