कोई भी शिक्षक पूजा-पाठ व नमाज़ के नाम पर स्कूल से गायब नहीं रह सकता: राजस्थान के मंत्री
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि कोई भी शिक्षक पूजा-पाठ करने व नमाज़ पढ़ने के नाम पर स्कूल से गायब नहीं रह सकता और अगर वह ऐसा करता है तो उसे पूरे दिन की छुट्टी लेनी पड़ेगी। मंत्री ने कहा, "पूजा-पाठ करना है तो घर पर करो।" बकौल मंत्री, इसको लेकर वह जल्द आदेश जारी करेंगे।