कोई मुझसे भी पूछेगा?: 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की खबरों पर कार्तिक
ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की खबरों का खंडन किया है। कार्तिक ने खबर को लेकर एक मीडिया हाउस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "कोई मुझसे भी पूछेगा...मेरी अगली फिल्म कौन सी है?...बेसलेस।" कार्तिक हाल ही में अक्षय की 'भूल भुलैया' फिल्म के सीक्वल 'भूल भुलैया 2' में नज़र आए थे।