कोई हमारी तरफ देखेगा तो हमारी सेनाएं दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देना जानती हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कारगिल में कहा, "कोई हमारी तरफ नज़र उठाकर देखेगा तो हमारी तीनों सेनाएं दुश्मन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देना जानती हैं।" उन्होंने कहा, "हमने युद्ध को हमेशा अंतिम विकल्प माना है चाहे युद्ध लंका में हुआ हो या कुरुक्षेत्र में...उसे टालने की अंत तक कोशिश हुई...हम विश्व शांति के पक्षधर हैं।"