कोच्चि एयरपोर्ट पर 'हम्मा-हम्मा' गाते व स्टिक्स से रेलिंग पर उसकी धुन बजाते दिखे शिवमणि
ड्रमर शिवमणि का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कोच्चि एयरपोर्ट पर एआर रहमान का 'हम्मा-हम्मा' गाना गाते व ड्रमस्टिक्स से कन्वेयर बेल्ट की रेलिंग पर उसकी धुन बजाते दिख रहे हैं। एक महिला ने 'X' पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "हम 40 मिनट से बैग्स का इंतज़ार कर रहे हैं और...एक सह-यात्री हमें एंटरटेन कर रहा है।"