कोटक महिंद्रा बैंक के जॉइंट एमडी केवीएस मणियन ने दिया इस्तीफा
कोटक महिंद्रा बैंक के जॉइंट प्रबंध निदेशक (एमडी) कृष्णन वेंकट सुब्रमण्यम (केवीएस मणियन) ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। मणियन ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह फाइनेंशियल सर्विसेज़ में और अवसरों की तलाश में अपना पद छोड़ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आईआईटी-बीएचयू (वाराणसी) से पढ़ाई कर चुके मणियन 1995 में कोटक महिंद्रा बैंक में शामिल हुए थे।