कोटक महिंद्रा बैंक ने अशोक वसवानी को बनाया नया सीईओ व एमडी
कोटक महिंद्रा बैंक ने अशोक वसवानी को बैंक का नया सीईओ व एमडी नियुक्त किया है। वसवानी को 3 साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है और वह 1 जनवरी 2024 तक अपना पद संभाल लेंगे। इससे पहले सितंबर की शुरुआत में उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ व एमडी पद से इस्तीफा दे दिया था।