कोटा डीएम ने कोचिंग के छात्रों को तनाव से बचाने के लिए शुरू किया 'डिनर विद कलेक्टर' अभियान

कोटा (राजस्थान) के कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने कोचिंग के छात्रों को तनाव से बचाने के लिए 'डिनर विद कलेक्टर' अभियान शुरू किया है। गोस्वामी इस अभियान के तहत विभिन्न छात्रों के साथ डिनर करेंगे जिसकी शुरुआत उन्होंने एक हॉस्टल में विद्यार्थियों के साथ डिनर कर की। इस दौरान गोस्वामी 2 घंटे विद्यार्थियों के साथ रहे और अपने अनुभव साझा किए।

Load More