कोटा में 16 वर्षीय छात्र ने कोचिंग की छठी मंज़िल से कूदकर की खुदकुशी, इस महीने की 5वीं घटना
कोटा (राजस्थान) में एनईईटी की तैयारी कर रहे महाराष्ट्र के 16 वर्षीय छात्र ने रविवार को कोचिंग की छठी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पिछली बार के कोचिंग टेस्ट में कम नंबर आने से छात्र तनाव में था। बकौल रिपोर्ट्स, यह कोटा में आत्महत्या का अगस्त में 5वां और इस वर्ष का 22वां मामला है।