कोटा में 17 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के मामले में कोचिंग संस्थान पर दर्ज हुआ केस
कोटा (राजस्थान) में आईआईटी की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र की खुदकुशी के मामले में कोचिंग संस्थान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। मृतक के भाई ने कहा कि उसको अन्य छात्र से झगड़े के बाद संस्थान ने निलंबित किया था जिसे लेकर वह तनाव में था। छात्र रामपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था।