कोटा में आत्महत्या करने जा रहे छात्र को पुलिस ने बचाया; यूपी पुलिस से मिला था इनपुट

कोटा (राजस्थान) में पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे नासिक (महाराष्ट्र) निवासी छात्र को 3 घंटे में ढूंढकर बचा लिया है। कोटा पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस से छात्र के आत्महत्या करने को लेकर इनपुट मिला था। कोटा (शहर) के एसपी शरद चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है कि छात्र आत्महत्या क्यों करना चाहता था।

Load More