कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश, ऐंटी हैंगिंग डिवाइस से बची जान
कोटा (राजस्थान) में शुक्रवार को एनईईटी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि, पंखे पर लगे ऐंटी हैंगिंग डिवाइस से समय रहते उसकी जान बच गई। हॉस्टल संचालक ने बताया कि यूपी निवासी छात्रा डिप्रेशन में है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्रा कोटा में बीते 9 महीने से तैयारी कर रही है।