कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रही छात्रा ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का किया प्रयास

कोटा (राजस्थान) में एनईईटी की तैयारी कर रही 12वीं कक्षा की 17-वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर हाथ की नस काटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पश्चिम बंगाल निवासी छात्रा 2-वर्ष से कोटा में रह रही है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। बकौल पुलिस, छात्रा ने अपनी मां संग हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया।

Load More