कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, बीते एक हफ्ते में तीसरी ऐसी घटना
कोटा (राजस्थान) में एक साल से एनईईटी की तैयारी कर रहे बिहार निवासी 17-वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, कमरे से मिले एक नोट में छात्र द्वारा पढ़ाई के दबाव में खुदकुशी करने के संकेत मिले हैं। बीते एक सप्ताह में कोटा में इस तरह की यह तीसरी घटना है।