कोटा में छात्र ने दोस्त को बेहोश करने के बाद पत्थर से बांधकर बैराज से फेंका, हुई मौत
कोटा (राजस्थान) में एक छात्र ने कहासुनी के बाद अपने दोस्त व सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सोहित मीणा नामक छात्र को सिर पर पत्थर मारकर बेहोश किया और फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए। आरोपी ने सोहित के शरीर से पत्थर बांधकर उसे बैराज से नीचे फेंक दिया। सोहित से संपर्क टूटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।