कोटा में छात्रावासों की औचक जांच करेगी पुलिस, छात्रों से पूछेगी कि वे परेशान तो नहीं

कोटा (राजस्थान) में छात्रों के आत्महत्या के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने छात्रावासों की औचक जांच करने, छात्रों की काउंसलिंग करने और अवसाद के लक्षण दिखने पर उनके माता-पिता को सूचित करने के लिए टीमें बनाई हैं। ये छात्रावासों में जाकर उनसे पूछेंगी कि वे किसी बात से परेशान तो नहीं हैं। इसके लिए छात्र सेल बनाया गया है।

Load More