कोटा में छात्रों की आत्महत्या रोकने के लिए मनोवैज्ञानिक ने कीं क्या-क्या प्रमुख सिफारिशें?
कोटा (राजस्थान) के मनोवैज्ञानिक दिनेश शर्मा ने छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए कई सिफारिशें की हैं। शर्मा ने मुख्यतः 'कोचिंग के शुरुआती महीनों में रैंकिंग प्रणाली नहीं होने', 'कोचिंग संस्थानों द्वारा पूरे पाठ्यक्रम की जगह तिमाही आधार पर फीस लेने' और 'छात्रों को उनके अंकों के अनुसार अलग-अलग बैच में नहीं बांटने' की सिफारिश की है।