कोटा में बच्चों के आत्महत्या करने की खबर ने मुझे हिलाकर रख दिया है: सुपर 30 के संस्थापक
सुपर 30 कोचिंग सेंटर के संस्थापक आनंद कुमार ने कोटा (राजस्थान) में छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मुद्दे पर सोमवार को कहा, "बच्चों की आत्महत्या की खबर ने मुझे हिलाकर रख दिया है।" उन्होंने कहा, "मैं विद्यार्थियों को समझाना चाहूंगा कि किसी एक इम्तिहान में इतनी ताकत नहीं होती है कि वह आपकी प्रतिभा की गवाही दे सके।"