कोटा में बीए फर्स्ट इयर की 22 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पिता बोले- पढ़ाई का तनाव था
कोटा (राजस्थान) में बीए फर्स्ट इयर की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 22-वर्षीय छात्रा के पिता ने कहा कि वह कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर तनाव में चल रही थी व ठीक से खाना-पीना और घर के सदस्यों से बात नहीं कर रही थी। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला।