कोटा में बोलते समय लड़कों द्वारा टोके जाने पर सीतारमण ने कहा- 'वही लड़कों वाली मानसिकता'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोटा (राजस्थान) में एक छात्रा के 'जीवन के उतार-चढ़ाव से कैसे निपटें?' सवाल का जवाब देते समय लड़कों द्वारा टोके जाने पर कहा, "आपको जवाब नहीं चाहिए? मैंने अपना जवाब खत्म नहीं किया है।" इसके बाद उन्होंने कहा, "ऐसा मत जताइए कि आपके जीवन में उतार-चढ़ाव नहीं होंगे। वही लड़कों वाली मानसिकता।"