कोटा में स्कूल से लौटने के बाद 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में अच्छी थी और वह किसी प्रकार के तनाव में नहीं थी। बकौल पुलिस, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।