कोटा में हिरासत में लिए गए एल्विश, रेव पार्टी में सांपों का ज़हर मुहैया कराने का है आरोप
'बिग बॉस ओटीटी-2' के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव को रेव पार्टी में नशे के लिए सांपों का ज़हर मुहैया कराने के मामले में कोटा (राजस्थान) में हिरासत में लिया गया। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा के मुताबिक, उन्हें पूछताछ के लिए लाया गया। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें एक चेकपोस्ट पर रोका गया और कोटा पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है।